[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Korba News : महिलाओं का फूटा गुस्सा, गेवरा कॉलोनी में कोल इंडिया वेलफेयर बोर्ड के सदस्य को सुनाई खरी-खोटी; लगाया भेदभाव रवैया का आरोप

कोरबा में कोल इंडिया वेलफेयर बोर्ड के सदस्यों ने गेवरा कॉलोनी का दौरा किया। बोर्ड के सदस्यों ने शक्ति नगर फिल्टर प्लांट, गेवरा कॉलोनी, ऊर्जा नगर कॉलोनी, दीपका कॉलोनी, नेहरू शताब्दी चिकित्सालय और डीएवी पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान महिलाओं ने विरोध जताते हुए सदस्यों को खरी-खोटी सुनाई। गेवरा कॉलोनी पहुंचने पर महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखीं। पानी की अनियमित आपूर्ति, नालियों की सफाई में लापरवाही और मच्छरों के प्रकोप को लेकर उन्होंने विरोध जताया।

महिलाओं का आरोप था कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्रबंधन ने उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया। महिलाओं ने प्रबंधन पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया।

इंडिया वेलफेयर बोर्ड के सदस्य कोरबा के गेवरा रोड पहुंचे।

इंडिया वेलफेयर बोर्ड के सदस्य कोरबा के गेवरा रोड पहुंचे।

सदस्यों ने समस्याओं को नोट किया

महिलाओं का कहना था कि केवल चुनिंदा स्थानों पर ही सुविधाएं दी जाती हैं। वेलफेयर बोर्ड के सदस्यों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अपनी डायरी में नोट किया। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रबंधन के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द समाधान का निर्देश दिया।

समाधान न होने पर दोबारा निरीक्षण

बोर्ड सदस्यों ने चेतावनी दी कि श्रमिकों और उनके परिवारों की समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान न होने पर दोबारा निरीक्षण की बात भी कही गई।

वार्ड पार्षद ने बताया कि बिजली, पानी, सड़क और सफाई की खराब व्यवस्था से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। इससे लोगों को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।

निरीक्षण के दौरान टिंकश्वर सिंह राठौर, शंकर बेहरा, अंकुर गुप्ता और आनंद गुप्ता के साथ सिविल विभाग, विद्युत विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के एचओडी उपस्थित थे।

[metaslider id="133"]