[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

BREAKING NEWS:महिला ने एक साथ तीन लड़की और एक लड़के को दिया जन्म….

धमतरी,19 मार्च 2025 (वेदांत समाचार)।छत्तीसगढ़ से एकबार फिर अनोखा मामला सामने आया है, यहां धमतरी जिले में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें तीन लड़की और 1 लड़का है। निर्धारित समय से पहले 7 महीने में ही डिलवरी हुई। प्रसूता नगरी ब्लॉक के कौहाबाहरा की रहने वाली है। डॉक्टर्स ने कहा कि, मां और सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

बताया जा रहा है कि, पहला बच्चा 1 किलो 500 ग्राम, दूसरा बच्चा 1 किलो 300 ग्राम, तीसरा बच्चा 1 किलो 100 ग्राम और चौथा बच्चा 900 ग्राम का है। धमतरी के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी हुई है। वहीं इस खबर की चर्चा पुरे इलाके में हो रही है।

[metaslider id="133"]