Vedant Samachar

सोने की कीमतों में फिर उबाल! 1.43 लाख पार कर गया गोल्ड, क्या अब भी खरीदना समझदारी है या होगा पछतावा? 24K से 18K तक जानें आज का रेट

Vedant Samachar
3 Min Read

नई दिल्ली,20 फरवरी: आज शुक्रवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिली है। 20 फरवरी की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना 10 रुपये बढ़कर 1,56,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में यही कैरेट वाला सोना 1,56,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। गुरुवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 1,950 रुपये यानी 1.24 प्रतिशत उछलकर 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,991.24 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।

वैश्विक कारणों से बढ़ी मांग
अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और रूस-यूक्रेन वार्ता के विफल होने से वैश्विक अनिश्चितता बढ़ी है। ऐसे माहौल में निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मानकर खरीदारी बढ़ा रहे हैं। जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि 2026 के अंत तक सोना 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।

दिल्ली में क्या है ताजा भाव
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,56,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,610 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,17,530 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। कीमतों में यह तेजी निवेशकों और खरीदारों दोनों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।

प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,56,500 रुपये, 22 कैरेट 1,43,460 रुपये और 18 कैरेट 1,17,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,58,190 रुपये, 22 कैरेट 1,45,010 रुपये और 18 कैरेट 1,24,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पुणे और बेंगलुरु में भी कीमतें लगभग मुंबई के बराबर हैं। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी दिल्ली जैसे रेट देखे जा रहे हैं।

चांदी में भी जबरदस्त उछाल
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है। 20 फरवरी की सुबह चांदी 100 रुपये बढ़कर 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 77.97 डॉलर प्रति औंस पर है। शुक्रवार को दिल्ली में चांदी 18,000 रुपये उछलकर 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर भी पार कर चुकी है।

Share This Article