[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

कोरबा जिला पंचायत में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

  • ईमानदारी से करें अपने कर्तव्यों का निर्वहन- सीईओ

कोरबा/26 जनवरी 2026। जिला पंचायत कार्यालय में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर डॉ सिंह ने अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश की 70 प्रतिशत आबादी गांवों में निवास करती है। गांवों के विकास के लिए सभी को समन्वित प्रयास करने होंगे। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने,एवं कानूनी जागरूकता की बात कही। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ ही मौलिक कर्तव्यों का पालन करना भी आवश्यक है। श्री नाग ने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करें। ग्रामीण पंचायत विभाग समग्र ग्रामीण विकास का आधार है।उन्होंने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाकर,ग्रामीण विकास और विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करें।

इस अवसर पर उपसंचालक पंचायत मिथलेश किसान,सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती अमिता साहू, श्रीमती इंदिरा भगत, संदीप डिक्सेना सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

[metaslider id="133"]