[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Looteri Dulhan : शादी के 14 दिन बाद दुल्हन ने किया कांड, रात को ससुराल वालों को खिलाया ‘नशीला खाना’, फिर कैश और जेवर लेकर हुई रफू चक्कर

मध्य प्रदेश के छतरपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन शादी के 14 दिनों बाद ही ससुराल से फरार हो गई। इतना ही नहीं, अपने साथ पति की जमा पूंजी और घर में रखे जेवरात भी ले उड़ी। जैसे ही दूल्हे को लुटेरी दुल्हन की सच्चाई मालूम चली, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद अब न्याय के लिए उसने पुलिस से गुहार लगाई है। पूरा मामला हरपालपुर का है।

दरअसल, नगर के वार्ड 11 राजा कॉलोनी निवासी संदीप मिश्रा की शादी 10 जनवरी को यूपी के हमीरपुर निवासी रागिनी से हुई थी। कुछ लोग उनके घर आए और कहा कि लड़की पढ़ी-लिखी है। लड़के की शादी इससे करा दें। जिसके बाद युवक के पिता ने उनकी बातों में आ गए और उनकी आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से शादी का खर्चा खुद देने को राजी हो गए। इसके बाद  21 जनवरी को यूपी के राठ के श्यामला देवी मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से संदीप और रागिनी की शादी हुई।

रात को खाने में नशीला पदार्थ मिला कर ससुराल वालों को खिलाया

पीड़ित पक्ष ने बताया कि दुल्हन शादी के बाद ससुराल पहुंचते ही अजीब हरकतें करने लगी। 5 फरवरी को उसने रात के खाने में नशीला पदार्थ मिला कर ससुराल वालों को खिला दिया। जिससे सभी गहरी नींद में सो गए। अगले दिन जब उनकी आखें खुली तो पैरों तले जमीन ही खिसक गई। 

जेवर और कैश भी ले उड़ी दुल्हन

दुल्हन घर से गायब थी। दूसरी मंजिल से एक साड़ी लटकती हुई मिली, जिसके बाद उन्हें मालूम चला कि महिला घर से रफू चक्कर हो गई है। उन्होंने आलमारी खोला तो 40 हजार रुपए कैश और जेवरात भी गायब थे। पीड़ित पक्ष ससुराल पहुंचा तो वहां भी कोई नहीं मिला। 

पीला भी कई लोगों को चूना लगा चुके हैं

आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि सभी लोग मिलकर इसी तरह शादी करवाकर लोगों को ठगने का काम करते हैं। रागिनी पहले भी कई लोगों को इसी तरह चूना लगा चुकी है। बताया जा रहा है कि घटना के 9 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद अब वे थानों के चक्कर काट रहे हैं।

पुलिस की जांच जारी

इस पूरे मामले में टीआई पुष्पक शर्मा का कहना कि संदीप मिश्रा नामक युवक ने शिकायती आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि है शादी के 14 दिन बाद दुल्हन घर से कुछ रुपये और जेवरात लेकर भाग गई है। पूरे मामले की गहनता से जांच जारी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

[metaslider id="133"]