[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

गायत्री स्कूल में जन-जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान, 180 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

कोरबा,20 जनवरी (वेदांत समाचार)। आज मंगलवार को सीएसईबी चौक के समीप स्थित गायत्री स्कूल परिसर में जन-जागरूकता एवं नशा मुक्ति विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों और उससे जुड़े अपराधों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाता है तथा कई प्रकार के अपराधों की जड़ बनता है। वक्ताओं ने छात्रों को नशे से दूर रहने, अच्छे संस्कार अपनाने और समाज में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही यह भी समझाया गया कि जागरूकता के माध्यम से ही अपराध मुक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

इस जन-जागरूकता अभियान में कुल 180 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने पूरे मनोयोग से कार्यक्रम में सहभागिता की और नशा मुक्ति एवं अपराध रोकथाम के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन एवं उपस्थित मार्गदर्शकों का विशेष योगदान रहा।

[metaslider id="133"]