[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

रायगढ़-ओडिसा बॉर्डर पर मारपीट, 100 के खिलाफ अपराध दर्ज अवैध वसूली का मामला

रायगढ़,19 जनवरी (वेदांत समाचार)। रायगढ़-ओडिसा बॉर्डर पर अवैध वसूली को लेकर ट्रांसपोर्टरों और वाहन मालिकों को बीच मारपीट हुई है। बताया जा रहा है 18 जनवरी की रात ओडिसा के ट्रांसपोर्टरों ने रायगढ़ के वाहन मालिकों और यूनियन सदस्यों खूब मारा। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले की सूचना पर 100 से अधिक लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज के बाद मिर्ची स्प्रे छिड़कर पिटाई की है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

अवैध वसूली किए जान पर भड़के ट्रांसपोर्टर्स

जानकारी के मुताबिक, रविवार की शाम को रायगढ़ और ओडिसा बॉर्डर पर ओडिसा की गाड़ियों से अवैध वसूली की जा रही थी। इसी दौरान माहौल बिगड़ गया और ओडिसा से आए कुछ ट्रांसपोर्टर्स व उनके समर्थकों ने रायगढ़ के वाहन मालिकों और यूनियन सदस्यों पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज के बाद मिर्ची स्प्रे छिड़ककर मारपीट की है। जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। रायगढ़ से भी काफी संख्या में यूनियन के सदस्य मौके पर पहुंच गए। तब तक मामले की सूचना तमनार पुलिस को लग चुकी थी। ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिहाज से माहौल को शांत कराया। इसके बाद रात में दोनों ओर से आने-जाने वाली वाहनों को रोक दिया और एक पक्ष ने तमनार थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

100 से अधिक लोगों पर FIR दर्ज

बताया जा रहा है कि मामले में घनश्याम उर्फ बंटी डालमिया, गोपाल गोयंका, धीरेन्द्र प्रधान, विपिन अग्रवाल, धनी मित्रो, तेजराम के खिलाफ नामजद समेत 100 से 140 लोगों के खिलाफ BNS की धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वहीं मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है।

[metaslider id="133"]