[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

पीएम मोदी ने केंद्रीय राज्यमंत्री के घर पोंगल मनाया…

नई दिल्ली,14 जनवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन के आवास पर आयोजित पोंगल समारोह में शामिल हुए। पीएम ने पूजा की। उन्होंने गाय को भी भोजन खिलाया।

पीएम ने कहा- आज पोंगल एक ग्लोबल त्योहार बन गया है। पूरी दुनिया में तमिल समुदाय और जो लोग तमिल संस्कृति को पसंद करते हैं। पोंगल को बहुत उत्साह से मनाते हैं और मुझे उनमें से एक होने पर गर्व है।

[metaslider id="133"]