[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

SSC Calendar 2026: इस साल की 12 बड़ी भर्तियों का नोटिफिकेशन कब आएगा? पूरा एसएससी कैलेंडर जारी….

SSC Exam Calendar 2026: एसएससी की भर्तियों की तैयारी कर रहे है युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2026-27 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस साल 12 भर्तियां निकलेंगी।

इनकी परीक्षा मई 2026 से शुरू होंगी। एसएससी सीजीएल, सीएचएसएल, जीडी, एमटीएस, जेई इन सभी के नोटिफिकेशन कब तक आएंगे? एग्जाम कब होंगे? एसएससी ने अपने नए टेंटेटिव शेड्यूल में सब बताया है।



इस टेंटेटिव शेड्यूल की मदद से आप अपनी 2026 के लिए अपनी पढ़ाई की पूरी स्ट्रैटजी बना सकते हैं। CGL, CHSL, MTS, GD या अन्य किसी भी एग्जाम के लिए आपके पास कितना समय है? यह कैलेंडर इसमें आपकी इसमें काफी मदद करेगा। यहां से इस साल का पूरा टेटेंटिव शेड्यूल चेक कर लें।
 

SSC 2026 Exam Calendar: कब आएंगी भर्तियां?

परीक्षा का नामटियर/फेजविज्ञापन आने की तिथिअंतिम तिथिसंभावित तिथि/परीक्षा का महीना
JSA/LDC ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटीटिव एग्जामिनेशन 2025 (केवल Dopt के लिए)पेपर-I (CBE)16 मार्च 20267 अप्रैल 2026मई 2026
SSA/UDC ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटीटिव एग्जामिनेशन, 2025( केवल Dopt के लिए)पेपर-I (CBE)16 मार्च 20267 अप्रैल 2026मई 2026
ASO ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटीटिव एग्जामिनेशन, 2025पेपर-I (CBE)16 मार्च 20267 अप्रैल 2026मई 2026
कंबाइड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन, (CGL) 2026.टियर -1 (CBE)मार्च 2026अप्रैल 2026मई-जून 2026
जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल & इलेक्ट्रिकल) एग्जामिनेशन, 2026(CBE)मार्च 2026अप्रैल 2026मई-जून 2026
सेलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन फेज-XIV, 2026टियर-I (CBE)अप्रैल 2026मई 2026मई-जुलाई 2026
कंबाइड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन टियर-I(CBE)अप्रैल 2026मई 2026 
स्टेनोग्राफर ग्रेड C&D एग्जामिनेशन, 2026(CBE)अप्रैल 2026मई 2026अगस्त-सितंबर 2026
कंबाइड हिन्दी ट्रांसलेटर्स एग्जामिनेशन, 2026पेपर-I (CBE)अप्रैल 2026मई 2026अगस्त-सितंबर 2026
मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन टेक्निकल) स्टाफ & हवलदार (CBIC & CBN) एग्जामिनेशन 2026CBEजून 2026जुलाई 2026सितंबर-नवंबर 2026
दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर & सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स एग्जामिनेशन 2026, (CPO)पेपर-Iमई 2026जून 2026अक्टूबर- नवंबर 2026
कॉन्स्टेबल (GD) सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs), NIA, SSF, और राइफलमैन (GD) असम राइफल्स एग्जामिनेशन, 2027CBEसितंबर 2026अक्टूबर 2026जनवरी-मार्च 2027

एसएससी की यह भर्तियां 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर हैं। अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से भी यह एग्जाम कैलेंडर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

[metaslider id="133"]