[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG News: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, 3 मांगों को बजट में शामिल करने का किया आग्रह

रायपुर,05 जनवरी(वेदांत समाचार)। आगामी केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारियों के बीच केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के समग्र आर्थिक विकास और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के प्रस्ताव सौंपे और इन्हें बजट में शामिल करने का आग्रह कियामुलाकात के दौरान सांसद तोखन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज, ऊर्जा और औद्योगिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है, लेकिन इन संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए मजबूत परिवहन और बुनियादी ढांचे की जरूरत है। इसी क्रम में उन्होंने जिन तीन परियोजनाओं को “गेम-चेंजर” बताया, उन पर विस्तार से चर्चा की गई।

इन तीन ‘गेम-चेंजर’ परियोजनाओं पर हुई चर्चा:

01.कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन (100% केंद्र पोषित)


श्री साहू ने वित्त मंत्री से आग्रह किया कि ऊर्जा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस रेल लिंक को 100% सकल बजटीय सहायता (GBS) के साथ पूर्ण किया जाए. यह लाइन कोरबा कोयला क्षेत्र से पश्चिमी भारत तक खनिजों की निर्बाध निकासी के लिए ‘लाइफलाइन’ साबित होगी.


02.बिलासपुर में वैगन निर्माण कारखाना:
बिलासपुर (SECR मुख्यालय) में रेल वैगन फैक्ट्री की स्थापना की मांग प्रमुखता से रखी गई. तोखन साहू ने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र की निकटता के कारण यह परियोजना न केवल रेलवे के लिए किफायती होगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं के लिए रोजगार का महाकुंभ साबित होगी.


03.बिलासपुर हवाई अड्डे का कायाकल्प:


बिलासपुर के औद्योगिक और प्रशासनिक महत्व को देते हुए यहां एयरबस A320 और बोइंग 737 जैसे बड़े विमानों के संचालन हेतु रनवे विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए विशेष बजटीय प्रावधान की मांग की गई.

प्रधानमंत्री के ‘गति शक्ति’ विजन पर जोर

मुलाकात के दौरान तोखन साहू ने कहा, “ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘गति शक्ति’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए आवश्यक हैं. इनसे न केवल छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान मिलेगी, बल्कि देश की जीडीपी में भी ऐतिहासिक योगदान होगा.” वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.

[metaslider id="133"]