[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

सारंगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में आज विकसित भारत मिशन जी राम जी को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन

सारंगढ़ ,26 दिसंबर (वेदांत समाचार)। सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के साथ ही पूरे प्रदेश में आज महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना की जगह केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विकसित भारत मिशन जी राम जी योजना लागू किया जा रहा है जिसको लेकर पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में आज विशेष रूप से ग्राम सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें ‌सारंगढ बिलाईगढ जिले के पूरे जिले के पंचायतों में उक्त ‌विकसित भारत मिशन जी राम जी को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें सारंगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत खर्री बड़े में सरपंच गिरिजा प्रसाद पटेल व उप सरपंच के साथ ही पंचों की उपस्थिति में ग्राम पंचायत के सचिव विश्राम राव की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।‌जहां ग्राम पंचायत सचिव के के द्वारा विकसित भारत मिशन जी राम जी को लेकर जानकारी दी।‌


उक्त अवसर पर ग्राम पंचायत खर्री बड़े के सरपंच गिरिजा प्रसाद पटेल उपसरपंच श्रीमती कृष्णा दशरथ यादव पंचगण गौरीशंकर लक्ष्मीन भारद्वाज पीला बाबू चौहान मोहन पटेल व सचिव विश्राम राव के साथ ही गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

[metaslider id="133"]