[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

ओडिशा के कंधमाल में एनकाउंटर, 5 नक्सली ढेर, शव-हथियार बरामद इनमें छत्तीसगढ़ के भी नक्सली

जगदलपुर,25 दिसंबर (वेदांत समाचार) । ओडिशा के कंधमाल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें जवानों ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों के शव समेत हथियार बरामद कर लिए गए हैं। इनमें 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं। मृत नक्सलियों में कुछ छत्तीसगढ़ के नक्सली भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

इससे पहले, दिसंबर के शुरुआती हफ्ते में दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) वेल्ला मोडियम भी शामिल थे। मारे गए नक्सलियों से LMG, इंसास और SLR जैसे आधुनिक हथियार बरामद हुए थे।

[metaslider id="133"]