[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

पंजाब के पूर्व IG अमर सिंह चहल ने खुद को मारी गोली, घर से मिले सुसाइड नोट में क्या?

पंजाब के पूर्व IPS अधिकारी और राज्य के IG रह चुके अमर सिंह चहल ने अपने आवास और खुद को गोली मारकर खुदकुशी की कोशिश की है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पूर्व अमर सिंह चहल ने कथित तौर पर सोमवार को खुद को गोली मार ली। हालांकि अब तक यह जानकारी सामने नहीं है कि चहल ने किन परिस्थितियों में खुद को गोली मारी। हालांकि घटनास्थल से एक नोट बरामद किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने बताया कि चहल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया, “हमें गोली चलने की सूचना मिली, जिसके बस पुलिस की कई टीमें उनके आवास पर पहुंचीं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।”

सुसाइड नोट में क्या?

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसके मुताबिक चहल किसी वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए थे। पुलिस ने इसे अपने संज्ञान में ले लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

कोटकपूरा गोलीबारी के आरोपी हैं पूर्व IG

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि रिटायर्ड पुलिस महानिरीक्षक अमर सिंह चहल फरीदकोट में 2015 के बेहबल कलां और कोटकपूरा गोलीबारी मामलों के आरोपियों में से एक हैं। फरवरी 2023 में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एल के यादव के नेतृत्व वाली एक SIT ने फरीदकोट की एक अदालत में पंजाब के कई वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी, जिनमें अमर सिंह चहल का नाम भी शामिल था।

[metaslider id="133"]