[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

बांग्लादेश में हादी के बाद अब सिकंदर की हत्या…

ढाका ,22दिसंबर। बांग्लादेश में चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक हिंसा तेज होती नजर आ रही है। इकबाल मंच के नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद अब खुलना में नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता मोतलेब सिकंदर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सिकंदर छात्र नेता नाहिद इस्लाम की अगुवाई वाली पार्टी से जुड़े थे और संगठन में अहम भूमिका निभा रहे थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार (22 दिसंबर) को चुनाव प्रचार के दौरान अज्ञात हमलावरों ने सिकंदर को निशाना बनाया। गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

सोनडांगा थाना प्रभारी रफीकुल इस्लाम ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि की है। हमलावरों ने सिकंदर के सिर और गर्दन पर गोली चलाई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह हत्या भी उस्मान हादी की तर्ज पर की गई है, जिनकी भी सिर में गोली मारकर हत्या हुई थी। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एनसीपी नेता महमूदा मितू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पार्टी के खुलना मंडल प्रमुख और कार्यकर्ता शक्ति के केंद्रीय आयोजक मोतलेब सिकंदर को गोली मारी गई और उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

[metaslider id="133"]