धमतरी, 12 दिसंबर (वेदांत समाचार)। जिले में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन की तिथि घोषित कर दी गई है। धमतरी पुलिस ने बताया कि आरक्षक (जीडी), आरक्षक (चालक) और आरक्षक (ट्रेड-धोबी) पदों के लिए चयनित सभी उम्मीदवारों को 15 से 18 दिसंबर 2025 के बीच एसपी ऑफिस धमतरी की स्थापना शाखा में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।
छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत 9 दिसंबर को चयन सूची जारी की गई थी। इसके बाद नियुक्ति की आगामी प्रक्रिया और चरित्र सत्यापन के लिए मूल दस्तावेजों के साथ तीन-तीन छायाप्रतियाँ, 3 पासपोर्ट साइज फोटो और अनुप्रमाणन फार्म (तीन प्रतियों में) जमा करना आवश्यक होगा। अभ्यर्थियों को अनुप्रमाणन फार्म के पृष्ठ 5 पर मांगे गए पहचान पत्र को सक्षम प्राधिकारी से सत्यापित कराना भी अनिवार्य है।
दस्तावेज़ सत्यापन का कार्यक्रम
15 दिसंबर 2025
– आरक्षक (जीडी) अनारक्षित वर्ग: क्रमांक 01 से 54 (कुल 54 अभ्यर्थी)
16 दिसंबर 2025
– आरक्षक (जीडी) अनारक्षित वर्ग: क्रमांक 55 से 63 (कुल 9)
– आरक्षक (जीडी) अन्य पिछड़ा वर्ग: क्रमांक 01 से 12 (कुल 12)
– आरक्षक (जीडी) अनुसूचित जनजाति वर्ग: क्रमांक 01 से 19 (कुल 19)
– आरक्षक (जीडी) अनुसूचित जाति वर्ग: क्रमांक 01 से 12 (कुल 12)
– आरक्षक (चालक) अनारक्षित वर्ग: क्रमांक 01 (कुल 1)
– आरक्षक (ट्रेड-धोबी) अनारक्षित वर्ग: क्रमांक 01 (कुल 1)
रिज़र्व दिवस:
जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि में उपस्थित नहीं हो सकेंगे, वे 17 और 18 दिसंबर 2025 को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
धमतरी पुलिस ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से समय पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज़ जमा करने की अपील की है, ताकि आगे की नियुक्ति प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।



