Rajnikant Birthday: सुपरस्टार रजनीकांत के आवास पर जन्मदिन मनाने के लिए उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

चेन्नई । सुपरस्टार रजनीकांत का आज रविवार को 71वां जन्म दिवस है। वहीं उनके प्रशंसक उनका जन्मदिन एक उत्सव की तरह मना रहें हैं। रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर, 1950 में हुआ था। दक्षिण में उन्हें भगवान का दर्जा दिया गया है, यूं तो सितारों को चाहने वाले अनेकों प्रशंसक होते हैं, लेकिन सुपरस्टार रजनीकांत वह चमकता हुआ सितारा हैं, जिन्हें उनके प्रशंसक पूजते हैं। दक्षिण भारतीयों के दिल में ‘थलाइवा’ का स्थान सबसे ऊपर आता है, जबकि उत्तर भारत और हिंदी भाषी प्रशंसकों के बीच भी उनका एक अलग ही क्रेज है।

जन्मदिन मनाने आवास पर पहुंचे रजनीकांत के प्रशंसक

सुपरस्टार रजनीकांत की दीवानगी लोगों के सर पर चढ़कर बोलती है। लोग अपने थलाइवा के लिए बावले हो जाते हैं। सुपरस्टार का यही सुरूर लोगों के दिलों दिमाग में जुनून बनकर चढ़ जाता है, जब उनका जन्म दिवस आता है। चेन्नई की सड़कों पर जगह-जगह लोग हाथ में जन्मदिन की बधाइयों वाला बैनर लिए खड़े हैं। तो उनके कई चाहने वाले चेन्नई के उनके आवास पर केक और गुलदस्ते लेकर पहुंच गए हैं। सुपरस्टार रजनीकांत के चेन्नई आवास के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है, जो आपने स्टार और भगवान की एक झलक पाने को बेकरार बैठे हैं।

सुपरस्टार रजनीकांत को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जाना जाता है। उनकी शानदार अदाकारी का हर कोई कायल है। उन्होंने एक तरफ फिल्मी पर्दे पर अपनी प्रतिभा से लोगों को अपना दीवाना बनाया है, तो दूसरी तरफ एक सशक्त राजनेता के तौर पर लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। उनके जन्मदिन के अवसर पर ट्विटर पर वह टॉप मोस्ट पर ट्रेंड कर रहे हैं। दुनिया भर से सुपरस्टार के लिए शुभकामनाएं भेजी जा रही हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक उन्होंने अपनी लोकप्रियता का एक अलग बेंचमार्क सेट किया है, जिसके आसपास भी किसी कलाकार के लिए पहुंचना मुश्किल ही नहीं शायद नामुमकिन है।