कोरबा, 09 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ पंचायतराज अधिनियम, 1993 की धारा 44 के अंतर्गत जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक दिनांक 11 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को प्रातः 12:00 बजे जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा की जाएगी।
सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी तथा विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समय-सीमा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठक के प्रस्तावित एजेण्डा मे वन विभाग, कटघोरा के विभागीय एवं कैम्पा मद के निर्माण कार्यों की समीक्षा।उपपंजीयक, सहकारिता विभाग की कार्यप्रगति की समीक्षा। रेशम विभाग ,खेल एवं युवा कल्याण विभाग,लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यों की समीक्षा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति की समीक्षा शामिल है। इसके अतिरिक्त, जिला पंचायत अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों को भी बैठक में शामिल किया जा सकेगा।
सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने संबंधित सभी अधिकारियों को बैठक में नियत समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने एवं अपने-अपने विभागों से संबंधित अद्यतन जानकारी के साथ प्रस्तुत रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि समीक्षा कार्यवाही सुचारू रूप से संपन्न की जा सके।



