स्टेटस लिखा: जीने की इच्छा नहीं, ये लास्ट स्टोरी है:घर में अकेला था, मोबाइल पर चल रहे थे सॉन्ग, फंदा लगा किया सुसाइड…

राजस्थान11 दिसम्बर(वेदांत समाचार)। कोटा के रामगंजमंडी थाना के एक गांव में युवक ने कमरे में फांसी का फंदा लगा सुसाइड कर लिया। घटना के दौरान घर में अकेला था। इससे पहले युवक ने अपने मोबाइल पर स्टेटस डाल लिखा कि अब तो जीने की इच्छा भी नहीं। इसके बाद एक ओर स्टेटस अपडेट किया और इसमें लिखा कि ये लास्ट स्टोरी है। इसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। परिजन घर पहुंचे तो गाने चल रहे थे। जब अंदर झांक कर देखा तो फंदे से झूल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

युवक ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर स्टेटस अपलोड किए थे।

युवक ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर स्टेटस अपलोड किए थे।

मृतक नन्दकिशोर धाकड़ (21) उंड़वा गांव का रहने वाला है। चार भाई बहनों ने नन्दकिशोर सबसे छोटा था और दसवीं तक पढ़ा है। पिछले तीन चार महीन से बाइक के शोरूम पर काम करता था। माता-पिता व बहन शुक्रवार सुबह खेत पर गए थे। नींद लेने की बात कहकर उसने खेत पर जाने से मना कर दिया था। परिजन शाम को 6 बजे घर लौटे तो मोबाइल में गाने चलने की आवाज आ रही थी। कमरे का गेट अंदर से बंद था। कमरे का गेट नहीं खुला तो ऊपर जाकर देखा। जहां नंदकिशोर फंदे पर झूल रहा था। अंदेशा है कि नंदकिशोर ने शुक्रवार को दोपहर में फांसी लगाई। 3-4 घंटों से मोबाइल से गानों की आवाज पड़ोसियों ने सुनी थी।

सुसाइड से पहले स्टेटस अपडेट किया था कि मूड ऑफ है,ये लास्ट स्टोरी है'।

सुसाइड से पहले स्टेटस अपडेट किया था कि मूड ऑफ है,ये लास्ट स्टोरी है’।

कारणों का नही चला पता
मृतक के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में ये भी सामने आ रहा है कि नंदकिशोर नौकरी से मिले पैसों में से परिवार को पैसा नहीं देता था। सारे पैसे खुद ही खर्च करता था। इस बात को लेकर अक्सर परिजन उसे टोका करते थे। बताया जा रहा है कि उसके पिता पर कर्ज चढ़ा हुआ था।रामगंजमंडी थाना सीआई सत्यनारायण ने बताया कि सुसाइड करने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर स्टेटस अपलोड किए थे। कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके साथ ही कारणों का भी पता लगा रहे हैं।