Vedant Samachar

CG Weather Update Today: प्रदेश के 25 जिलों में चलेगी शीतलहर, तापमान में आएगी भारी गिरावट, घर से निकलने से पहले देख ले मौसम विभाग का ये अलर्ट

Vedant samachar
1 Min Read

छत्तीसगढ़। मौसम विभाग ने अगले 10 दिसंबर तक सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर व दुर्ग संभाग में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के मैदानी व पहाड़ी इलाकों में रातें सर्द होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पहाड़ी इलाकों में सुबह घना कोहरा छा रहा है। तापमान की बात की जाए तो माना में सबसे कम 8 डिग्री और रायपुर में 12 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

वहीं बिलासपुर में 10.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 9.8 डिग्री, अम्बिकापुर में 5 डिग्री, जगदलपुर में 10.6 डिग्री, दुर्ग में 10.4 डिग्री और राजनांदगांव में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में मंगलवार को आंशिक बादल रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। सुबह और देर ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Share This Article