अघोरेश्वर महानिर्वाण दिवस पर बालकोनगर अवधूत आश्रम में अनेक कार्यक्रम

बालकोनगर, 10 दिसम्बर (वेदांत समाचार)। सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक अवधूत भगवान राम का 39वां महानिर्वाण दिवस बालकोनगर स्थित सर्वेश्वरी आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सर्वेश्वरी सैनिकों ने आश्रम की साफ-सफाई की। अनेक बालकोनगरवासियों ने भजन संध्या में भागीदारी की। नागरिकांे ने सर्वेश्वरी समूह के सेवा कार्यों को उत्कृष्ट बताया।

श्रद्धालुओं ने समूह के सेवा कार्यों में बढ़चढ़कर भागीदारी करने का प्रण लिया। नागरिकों ने गुरुदेव के उपदेशों को आत्मसात कर उन्नत समाज की रचना करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई। बालकोनगर अवधूत आश्रम के शाखा मंत्री संतोष शांडिल्य ने उपस्थित जन समुदाय को सर्वेश्वरी समूह के 19 सूत्रीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने अवधूत भगवान राम की अमृतवाणियों का पाठ किया।