Vedant Samachar

जांजगीर में कांग्रेसजनों ने श्रद्धा के साथ मनाया डॉ. अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस

Vedant samachar
1 Min Read

जांजगीर,06 दिसंबर (वेदांत समाचार) । संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर जांजगीर में कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं मोमबत्ती जलाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जांजगीर–चांपा विधायक ब्यास कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश पैगवार, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, डॉ. परस शर्मा, रफीक सिद्धकी, शिशिर द्विवेदी, महारथी बघेल, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, देव कुमार पांडे, शत्रुघ्न दास महंत, विजय प्रकाश तिवारी, पार्षद विष्णु यादव, अरमान खान, मुस्कान परवीन, मनोरमा पाटेकर, राजा सिद्धकी, किशोर साव, शांति साहू, महेंद्र कश्यप, धीरज सिंह, सौरभ सिंह, कमलेश ताम्रकार सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कांग्रेसजनों ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपने जीवन से सामाजिक समरसता, समानता और न्याय का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

Share This Article