रायपुर/राजनांदगांव,22 मार्च (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में अवैध धर्मांतरण का संगठित नेटवर्क चलाने के आरोपी डेविड चाको (55) को गिरफ्तार किया गया है। डेविड पर लोगों को पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने और बिना अनुमति के आश्रम चलाने का आरोप हैं। मामला लालबाग थाना क्षेत्र की सुकुलदेहन पुलिस चौकी का है। दरअसल, पुलिस को 8 जनवरी को एक शिकायत मिली थी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी डेविड चाको अपने निवास पर प्रार्थना सभाओं की आड़ में लोगों को इकट्ठा करता था। डेविड चाको उन्हें तरह-तरह के लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाता था। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी बिना वैधानिक अनुमति के आश्रम का संचालन कर रहा था और वहां नाबालिग बच्चों को भी रखा गया था। आरोपी 2 महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने डेविड को धर्मापुर से अरेस्ट किया है। पुलिस ने छापेमारी में लैपटॉप, मोबाइल फोन, सोलर चार्ज्ड प्रोजेक्टर जैसे गैजेट्स बरामद किए थे।
पुलिस ने छापेमारी में लैपटॉप, मोबाइल फोन, सोलर चार्ज्ड प्रोजेक्टर जैसे गैजेट्स बरामद किए थे। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में प्रचार सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। इनमें लैपटॉप, मोबाइल फोन, सोलर चार्ज्ड प्रोजेक्टर, चर्च से संबंधित रजिस्टर, सदस्यता सूची, एप्लीकेशन फॉर्म और ट्रेनिंग डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं। जांच में पुलिस ने भविष्य में धर्मांतरण की योजना से जुड़े आपत्तिजनक दस्तावेज और पुस्तकें भी जब्त की हैं। राजनांदगांव पुलिस के अनुसार इस मामले में विदेशी फंडिंग की संभावना है। नेटवर्क की गहराई का पता लगाने के लिए आरोपी के बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।
