Vedant Samachar

Indigo ठप! अब क्या करें यात्री? रेलवे ने 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े-SpiceJet की 100 नई Flights शुरू…देखें लिस्ट…

Vedant samachar
4 Min Read

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के परिचालन में भारी गड़बड़ी के चलते आज हजारों यात्री फंसे हुए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो की सभी उड़ानें आधी रात तक रद्द कर दी गई हैं, जबकि देशभर में 500 से ज्यादा फ्लाइट्स या तो देरी से हैं या कैंसिल हो चुकी हैं। सामान्य दिनों में इंडिगो रोजाना 170-200 फ्लाइट्स कैंसिल करती है, लेकिन पिछले दो दिनों में यह आंकड़ा दोगुना से ज्यादा हो गया है।

यात्रियों की भारी परेशानी को देखते हुए रेलवे और स्पाइसजेट ने तुरंत कदम उठाए हैं। रेलवे ने 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़ दिए हैं, जबकि स्पाइसजेट अगले कुछ दिनों में 100 अतिरिक्त फ्लाइट्स चला रही है।

भारतीय रेलवे ने हाई-डिमांड रूट्स पर तुरंत क्षमता बढ़ा दी है ताकि फंसे हुए यात्रियों को राहत मिल सके।

जोन-वाइज ब्रेकअप:

  • दक्षिण रेलवे (Southern Railway): सबसे ज्यादा कोच जोड़े गए – स्लीपर और चेयर कार।
  • उत्तर रेलवे(Northern Railway): 8 ट्रेनों में 3AC + चेयर कार कोच (आज से लागू)।
  • पश्चिम रेलवे (Western Railway:): 4 हाई-डिमांड ट्रेनों में 2AC + 3AC कोच (6 दिसंबर से)।
  • पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway): राजेंद्र नगर-नई दिल्ली राजधानी (12309) में 6-10 दिसंबर तक 2AC कोच। ट्रेनों की जानकारी की टेबल नीचे दी गई है-
क्रमांकट्रेन नंबररूटचलने की तिथिप्रस्थान समयआगमन समय (अगले दिन)
12309पटना → आनंद विहार06 एवं 08 दिसम्बर20:3015:00
22310आनंद विहार → पटना07 एवं 09 दिसम्बर19:0014:00
32395पटना → आनंद विहार07 दिसम्बर20:3015:00
42396आनंद विहार → पटना08 दिसम्बर19:0014:00
55563दरभंगा → आनंद विहार07 दिसम्बर18:1521:15
65564आनंद विहार → दरभंगा09 दिसम्बर0:0523:00
  • ईस्ट कोस्ट रेलवे(East Coast Railway): भुवनेश्वर-नई दिल्ली सेवाओं में 5 फेरों के लिए 2AC कोच।
  • पूर्वी रेलवे(Eastern Railway): 7-8 दिसंबर को 6 ट्रिप्स में स्लीपर कोच।
  • पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे(Northeast Frontier Railway): 6-13 दिसंबर तक दो ट्रेनों में 3AC + स्लीपर (8-8 ट्रिप्स)।

रेलवे का कहना है कि ये अतिरिक्त कोच तत्काल प्रभाव से लगाए जा रहे हैं और IRCTC पर अभी भी सीटें उपलब्ध हैं।

100 अतिरिक्त फ्लाइट्स, मुंबई से आज और उड़ानें जोड़ीं

स्पाइसजेट के CMD अजय सिंह ने कहा, ‘जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यात्रियों को भारी तकलीफ हुई है। हम अगले कुछ दिनों में 100 अतिरिक्त फ्लाइट्स चलाकर मदद कर रहे हैं। यह जानना जरूरी है कि आखिर हुआ क्या, ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो। हम सरकार की जांच समिति के फैसले का स्वागत करते हैं।’

स्पाइसजेट ने आज (6 दिसंबर) के लिए मुंबई से कई अतिरिक्त फ्लाइट्स जोड़ी हैं:

मुंबई से 6 दिसंबर की अतिरिक्त/खास फ्लाइट्स

क्रमांकफ्लाइट नंबररूटडिपार्चरअराइवल
1SG 106मुंबई-दिल्ली0:302:50
2SG 9981मुंबई-दिल्ली3:205:35
3SG 661मुंबई-दिल्ली6:458:55
4SG 9812मुंबई-दिल्ली11:4514:05
5SG 9814मुंबई-दिल्ली18:0520:25
6SG 386मुंबई-दिल्ली23:051:25
7SG 649मुंबई-जयपुर15:3017:35
8SG 250मुंबई-जयपुर17:0519:15
9SG 9979मुंबई-जयपुर23:301:50
10SG 9742मुंबई-चेन्नई1:053:25
11SG 648मुंबई-चेन्नई1:103:25
12SG 678मुंबई-चेन्नई22:500:50
13SG 59मुंबई-दुबई2:003:55
14SG 13मुंबई-दुबई22:550:55
15SG 488मुंबई-कोलकाता9:3512:15
16SG 670मुंबई-कोलकाता19:1022:00
17SG 9903मुंबई-बेंगलुरु0:102:00
https://twitter.com/flyspicejet/status/1997017643845566519?s=19
Share This Article