Vedant Samachar

रायपुर-बिलासपुर के बीच यात्रा करने वाले ध्यान दें 36 घंटो तक थमे रहेंगे इन पैसेंजर गाड़ियों के पहिये.. कर लें दूसरा उपाय

Vedant samachar
3 Min Read

रायपुर ,05 दिसंबर (वेदांत समाचार)। साल के आखिर महीने में भी रेल विभाग ने रायपुर-बिलसपुर के बीच यात्रा करने वाले सवारियों को झटका दिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बताया है कि, रायपुर रेल मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगी।

इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि, अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत निपनिया-भाटापारा ट्रिपल लाइन सेक्शन के ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के कारण गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस कार्य के लिए दिनांक 06 दिसम्बर, 2025 को 10.00 बजे से 07 दिसम्बर, 2025 को 22.00 बजे तक 36 घंटे का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाड़ियाँ

क्रमांकदिनांकगाड़ी संख्यामार्गस्थिति
106 एवं 07 दिसम्बर 202568728रायपुर – बिलासपुर मेमू पैसेंजररद्द
206 एवं 07 दिसम्बर 202568734बिलासपुर – गेवरा रोड मेमू पैसेंजररद्द
306 एवं 07 दिसम्बर 202568733गेवरा रोड – बिलासपुर मेमू पैसेंजररद्द
406 एवं 07 दिसम्बर 202568719बिलासपुर – रायपुर मेमू पैसेंजररद्द
506 एवं 07 दिसम्बर 202558203कोरबा – रायपुर पैसेंजररद्द
607 एवं 08 दिसम्बर 202558204रायपुर – कोरबा पैसेंजररद्द
706 एवं 07 दिसम्बर 202558205रायपुर – नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजररद्द
807 एवं 08 दिसम्बर 202558206नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) – रायपुर पैसेंजररद्द
906 एवं 07 दिसम्बर 202568746रायपुर – गेवरा रोड मेमू पैसेंजररद्द
1007 एवं 08 दिसम्बर 202568745गेवरा रोड – रायपुर मेमू पैसेंजररद्द

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियाँ

क्रमांकदिनांकगाड़ी संख्यामूल मार्गनई स्थिति
106 एवं 07 दिसम्बर 202568861गोंदिया – झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजरबिलासपुर में समाप्त, बिलासपुर–गोंदिया–बिलासपुर के बीच रद्द
206 एवं 07 दिसम्बर 202568862झारसुगुड़ा – गोंदिया मेमू पैसेंजरबिलासपुर में समाप्त, बिलासपुर–गोंदिया–बिलासपुर के बीच रद्द

Share This Article