आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म एक दिन आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ रही है। ट्रेलर और म्यूजिक से बनी शानदार उम्मीदों के बाद फिल्म उन सभी उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आ रही है और बड़े पर्दे पर लोगों का दिल जीत रही है। एक नाजुक, सॉफ्ट और जादुई लव स्टोरी कही जा रही इस फिल्म को हर तरफ से भरपूर सराहना मिल रही है।
इसी बीच TALK का दूसरा एपिसोड भी यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है, और इस बार इसमें एक दिन की नई जोड़ी साई पल्लवी और जुनैद खान नजर आए हैं।
नए एपिसोड के रिलीज होते ही साई पल्लवी और जुनैद खान सोफे पर बैठकर एक दिन से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा करते नजर आ रहे हैं, जो इस वक्त सिनेमाघरों में प्यार बिखेर रही है। साई पल्लवी ने फिल्म चुनने की वजह बताई, वहीं जुनैद ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने किसी को भी नशे में किरदार निभाते इतना यकीन दिलाने वाले अंदाज में पहले कभी नहीं देखा। जैसे-जैसे यह खुलकर हुई बातचीत आगे बढ़ती है, दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आती है। जिस तरह दोनों पर्दे पर जादू चलाते हैं, उसी तरह ऑफ स्क्रीन भी उनकी वही गर्मजोशी और आकर्षण देखने को मिलता है।
एक दिन’ के ज़रिए आमिर खान और फिल्ममेकर मंसूर खान काफी लंबे समय बाद फिर से एक साथ आए हैं, जिससे हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा क्रिएटिव जोड़ी फिर से साथ हो गई है। इन दोनों ने मिलकर दर्शकों को ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘अकेले हम अकेले तुम’, और ‘जाने तू… या जाने ना’ जैसी यादगार फिल्में दी हैं। ‘एक दिन’ के साथ, ये जोड़ी फिर से रोमांस जॉनर में लौट आई है, जिससे फैन्स में नया एक्साइटमेंट आ गया है। इनके फिर से साथ आने ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है और दर्शक स्क्रीन पर उनका वही पुराना जादू देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।
आमिर खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी ‘एक दिन’ में साई पल्लवी और जुनैद खान हैं। इस फिल्म को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है और इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है।
