Vedant Samachar

Accident News: दो बाइकों के आमने-सामने टकराने से एक युवक की मौके पर ही मौत दूसरा गंभीर…

Vedant samachar
1 Min Read

दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक की उखड़ी सांसे… दूसरा गंभीर

बिलासपुर,02 दिसंबर (वेदांत समाचार)। न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र में खमतराई अटल चौक के दो बाइकों के आमने-सामने टकराने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, वहीं मृतक को पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, खमतराई की ओर जाने वाली बाइक और दूसरी तरफ से खमतराई की और से शहर की तरफ आ रही बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि एक बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए निकली कॉन्स्टेबल की 25400+ भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

हादसे के बाद सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Share This Article