दुर्ग में चल रहा एनसीसी 37 सीजी बटालियन का वार्षिक प्रशिक्षण…

दुर्ग 05 दिसम्बर(वेदांत समाचार)। जिले में राष्ट्रीय कैडेट कोर का 37 सीजी बटालियन का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इसका आयोजन 37 सीजी बटालियन द्वारा 12 दिवसीय शिविर 5 दिसंबर तक दुर्ग में किया गया है।

कोविड-19 महामारी के नियमों का पालन करते हुए कैंप प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। कैंप की शुरुआत पी टी एवं ड्रिल से की जा रही है। इस कैंप में विभिन्न विषय से संबंधित जानकारी दी जाएगी। 37 सी जी बटालियन एनसीसी दुर्ग के वरिष्ठ अधिकारी व सेना जवानों ने कैंप के दौरान होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। कैडेट्स को ड्यूटी के प्रति जागरूक करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया जाएगा। एएनओ एवं पीआई स्टाफ द्वारा विषय से संबंधित जानकारी जैसे डिजास्टर मैनेजमेंट, समय प्रबंधन,आपदा प्रबंधन,ऑर्गेनाइजेशन ऑफ एनसीसी विषय से संबंधित जानकारी दी गई। कैडेटों को ड्यूटीज ऑफ एनसीसी,पर्सनालिटी डेवलपमेंट, मोटिवेशन, लीडरशिप आदि विषयों से संबंधित जानकारी इस दौरान दी जाएगी। 22 राइफल,मैप रीडिंग और फायरिंग के भी बारे में कैडेट्स को जानकारी देकर इसका अभ्यास भी कराया जा रहा है, इस कैम्प में 10 महाविद्यालयों के 250 कैडेट व 37 बटालियन एन सी सी के वरिष्ठ अधिकरी व जवान शामिल है।