Vedant Samachar

प्रदेशभर में अगले दो दिनों में ठंड का असर होगा कम; बस्तर संभाग में कहीं-कहीं हो सकती है हल्की बारिश

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर,01दिसंबर (वेदांत समाचार) । बंगाल में बने चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ के असर से बस्तर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने के आसार हैं। चक्रवात के प्रभाव के कारण ठंड बढ़ने की गति फिलहाल धीमी पड़ सकती है। पूर्वी और दक्षिणी हवाएं सक्रिय रहने से नमी बढ़ने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक तापमान 30.8°C दुर्ग में और सबसे कम 8.0°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है कि अचानक तापमान में उतार-चढ़ाव से हाइपोथर्मिया, सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर का खतरा बढ़ सकता है। लोगों से अपील की गई है कि शीतलहर के दौरान अनावश्यक बाहर न निकलें, केवल आवश्यकता होने पर ही यात्रा करें और बाहर जाते समय पूरी तरह गर्म कपड़े पहनें।

Share This Article