रविवार, 30 दिसंबर को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. रविवार का दिन ग्रहों के राजकुमार सूर्य देव को समर्पित है. सूर्य देव को हिंदू धर्म में प्रत्यक्ष देवता माना गया है, जिनका संबंध पिता से होता है. कई बार लोग तरक्की पाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी सफलता उनके हाथ नहीं लगती है. अगर आप भी अपने जीवन की समस्याओं से परेशान हैं और सफलता पाना चाहते हैं तो आपको रविवार के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि रविवार के क्या उपाय हैं.
सूर्य को जल अर्पित:- सुबह को स्नान करने के बाद लाल रंग या रोली मिलाकर सूर्यदेव को जल चढ़ाएं. मान्यता है कि इससे आर्थिक तंगी दूर होती है.
रात में दूध रखें:- रविवार की रात एक गिलास दूध सिरहाने रखकर सोएं और सुबह इसे बबूल की जड़ में अर्पित करें. मान्यता है कि इससे आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है.
गुड़ का दान करें:– रविवार के दिन 11 गरीबों को गुड़ का दान करें या मंदिर में गुड़ से बनी कोई चीज का दान करना चाहिए.
मछलियों को आटा:- रविवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से धन संबंधी सभी परेशानियां दूर होती हैं.
दीपक जलाएं:- रविवार को घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर घी का दीपक जलाएं और सुख-समृद्धि की कामना करनी चाहिए.
लाल कपड़े पहनें:- रविवार के दिन लाल रंग के कपड़े पहनने से कुंडली में मंगल बली होता है और रुके हुए काम पूरे होते हैं.
झाड़ू का दान करें:- कर्ज से मुक्ति के लिए रविवार को 3 झाड़ू खरीदकर सही दिशा में रखें और अगले दिन शिव मंदिर में दान कर दें.
आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ:- धन संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी माना जाता है.
गुड़ और चने की दाल का उपाय:- रविवार को गुड़ और चने की दाल को लाल कपड़े में बांधकर पूजा घर में रखें. जब घर से बाहर निकलें तो इसे जेब में रखें. मान्यता है कि इससे काम बनते चले जाएंगे.
रविवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए
रविवार के दिन मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन जैसे तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए.
रविवार को बाल कटवाना, दाढ़ी बनाना, नाखून काटना और शरीर पर तेल मालिश करना अशुभ माना जाता है.
रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा करना दिशाशूल कहलाता है, इसलिए इस दिन इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए.
रविवार को काले, नीले या गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचें. सूर्य देव के लिए लाल, नारंगी, पीला या सफेद रंग शुभ माना जाता है.
रविवार को लोहे, हार्डवेयर, फर्नीचर और घर बनाने की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए, क्योंकि इससे धन-समृद्धि में हानि होती है.
रविवार के दिन शनि से संबंधित चीजों का दान नहीं करना चाहिए.
रविवार को पीपल की पूजा और उसके पत्ते तोड़ने से बचना चाहिए.
रविवार को सूर्य अस्त होने के बाद भोजन नहीं करना चाहिए.



