बड़ी खबर : प्रदेश के चार जिले के एसपी बदले गए, बिलासपुर में पारुल माथुर होंगी ज़िलें की कप्तान

रायपुर। प्रदेश के चार जिले के पुलिस अधीक्षक बदल दिए हैं। आईपीएस पारुल माथुर को बिलासपुर का नया एसपी नियुक्त किया गया है। कवर्धा में लाल उमेद सिंह को एक बार फिर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। बलौदाबाजार के एसपी कल्याण एलेसेला को भी बदल दिया गया है। यहां दीपक झा को पोस्टिंग मिली है। कल्याण एलेसेला जांजगीर चाम्पा में छत्तीसगढ़ सश्त्र बल की 11वीं सेनानी वाहनी भेजा गया है।

इसके अलावा गरियाबंद में पारुल माथुर की जगह झाड़ू राम ठाकुर नए पुलिस अधीक्षक होंगे। धर्मेन्द्र सिंह छवई को बेमेतरा भेजा गया है।

देखें लिस्ट