Vedant Samachar

Couple Romance in Railway Track: मालगा​ड़ी के नीचे पटरी पर रोमांस कर रहे थे युवक-युवती, अचानक चलने लगी ट्रेन

Vedant samachar
2 Min Read

नई दिल्ली,29नवंबर : आज के सोशल मीडिया के युग में लोग हर अपडेट को सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया ही आज के सयम में कई लोगों की कमाई का जरिया भी है ऐसा कहना गलत नहीं होगा। रील बनाकर लोग मोटी कमाई कर रहे हैं। लेकिन खुद को फेमस करने के लिए कुछ लोग जान पर खेलकर रील बनाने में लगे हुए हैं। वहीं, रील वायरल करने के लिए लोग सभी सीमाओं को पार कर जा रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो पर आप देख सकते हैं कि एक युवक और युवती ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे रोमांस कर रहे हैं। दोनों प्यार में इतने मशगुल थे कि उन्हें किसी चीज की खबर ही नहीं थी। वहीं, कुछ देर बाद ट्रेन चलने लगती है तो युवक-युवती आनन-फानन में बाहर निकलते हैं, दोनों इस दौरान ट्रेन के पहिए के नीचे आ सकते थे। हालांकि दोनों की जान बच गई।

हालांकि फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि ये वीडियो कहां का है। कुछ लोगों का ये भी दावा है कि ये वीडियो एआई जनरेटेड है। ​बता दें कि IBC24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और ना ही ये दावा करता है कि वीडियो असली है।

Share This Article