Vedant Samachar

Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी मौके पर ही बाइक चालक की मौत

Vedant samachar
1 Min Read

सूरजपुर,29नवंबर (वेदांत समाचार) । जरही गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक का नाम रामजनम विश्वकर्मा बताया जा रहा है. घटना भटगांव थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, घटना की स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

जिसके बाद लोगों ने ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया. मृतक चरौदा गांव का रहने वाला है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहास पुलिस ट्रक चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Share This Article