बेमेतरा 6 मई 2026। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत जनपद पंचायत बेमेतरा के ग्राम पंचायत मोहरेंगा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में शिरकत की। मंत्री श्री बघेल की अगुवाई में विभागीय अधिकारियों के द्वारा आम नागरिकों को विभागीय योजनाओं ,सेवाओं, कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभांवित किया गया। प्राप्त आवेदनों का तत्काल शिविर स्थल पर ही यथासंभव निराकरण किया गया।
शिविर के मुख्य आकर्षण और निर्देश
- नागरिकों को प्रोत्साह
- मंत्री श्री बघेल ने शिविर में उपस्थित आमजनों से सीधा संवाद किया और उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय होने हेतु प्रेरित किया।
आवेदन की महत्ता : उन्होंने नागरिकों को समझाया कि अपनी समस्याओं और मांगों को लिखित आवेदन के माध्यम से प्रस्तुत करें। उन्होंने जोर दिया कि जागरूक होकर ही शासन की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ लिया जा सकता है।
अधिकारियों को सख्त निर्देश
प्रशासनिक अमले को संबोधित करते हुए मंत्री बघेल ने कार्यप्रणाली में सुधार और संवेदनशीलता लाने के निर्देश दिए। मंत्री श्री बघेल ने कहा कि शासेन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचे, किस दिशा में सभी अधिकारी जवाबदेही के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ समाज के सबसे निचले स्तर (अंतिम छोर) पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। अधिकारियों को केवल कागजी कार्यवाही के बजाय धरातल पर ठोस पहल और त्वरित गति से कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही जन समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी गई
शिविर का उद्देश्य बताया
मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व जिला स्तर के अधिकारी शिविर में उपस्थित होकर आम नागरिकों की समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का मूल उद्देश्य प्रशासन को जनता के द्वार तक लाना है, ताकि आम जनता को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। मौके पर ही समस्याओं का सत्यापन और निराकरण हो सके। पात्र हितग्राहियों का चयन कर उन्हें तत्काल लाभान्वित किया जा सके। मंत्री जी ने स्पष्ट किया कि विकास की दौड़ में कोई भी नागरिक पीछे न छूटे, यही सरकार की प्राथमिकता है।
आम जनता की समस्याओं का निराकरण करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर
शिविर में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने कहा कि प्रशासन आम जनता की हितों के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का निराकरण हो और उन्हें अपनी समस्याओं से निजात मिले यह शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुने और निराकरण करें। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि आम जनता के साथ जवाबदेही सुनिश्चित नहीं करने पर संबंधित विभाग और अधिकारी पर कार्यवाही की जाएगी। सभी अधिकारियों को विभागीय योजनाओं का महती क्रियान्वयन करने निर्देशित किया गया।
जनता की समस्याओं का मौके पर निराकरण
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतें और मांग पत्र लेकर पहुँचे। मंत्री बघेल ने एक-एक कर आवेदकों से मुलाकात की। प्राप्त आवेदनों में प्रमुख रूप से राशन कार्ड, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास, बिजली आपूर्ति और कृषि संबंधी समस्याएं शामिल रहीं।
राशन कार्ड : नए राशन कार्ड बनवाने और नाम जुड़वाने संबंधी आवेदनों पर मंत्री जी ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्रता अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाए।
राजस्व मामले :नामांतरण और सीमांकन के लंबित मामलों को समय सीमा के भीतर सुलझाने के निर्देश दिए गए।
पेयजल एवं बिजली : भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल आपूर्ति दुरुस्त रखने और बिजली कटौती की समस्याओं का समाधान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
मंत्री ने अपने कर कमल से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभांवित किया
मंत्री दयाल दास बघेल एवं कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने विभिन्न योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों को लाभांवित किया। 4 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार 6 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र से लाभांवित किया गया। 3 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरित किया गया। 05 किसानों को किसान किताब वितरित किया गया, साथ ही 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया।
टीबी मुक्त ग्राम और जिला बनाने लिया संकल्प
मंत्री दयाल दास बघेल एवं कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने टीबी मुक्त ग्राम और जिला बनाने के लिए उपस्थित नागरिकों को शपथ दिलाया। नागरिकों ने शपथ लिया कि मैं शपथ लेता हूं की जानकारी की रोशनी से टीवी के दर को मिटाऊंगा/ मिटाऊंगी। सतर्कता की ताकत से टीबी के भेदभाव को खत्म करूंगा/ करूंगी। पूर्ण समर्पण की भावना से मैं भारत को टीबी मुक्त बनाने की यज्ञ में अपना पूरा योगदान दूंगा /दूंगी।
