धान खरीदी के लिए टोकन बांटने की प्रक्रिया शुरू…

रायपुर29 नवंबर (वेदांत समाचार)। राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 1दिसंबर से शुरू होगी। इसके लिए टोकन बांटने की प्रक्रिया आज से शुरू की जा चुकी है। किसान तीन हिस्सों में धान बेच सकते हैं। इसके लिए सभी समितियों ने किसानों को टोकन देने की शुरुआत की। लघु और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। समितियों की क्षमता के अनुरूप टोकन दिए जाएंगे। एक किसान को धान खरीदी के लिए तीन टोकन दिए जाएंगे। यानी कि एक किसान तीन बार बेच सकेगा। धान खरीदी केंद्रों में दो दिनों का ट्रायल रन पूरा हो चुका है। कुल 2058 समितियों के माध्यम से धान की खरीदी की जाएगी। सरकार ने इस साल 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है।