Vedant Samachar

देशी कट्टा लहराकर लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तारखमतराई पुलिस ने आरोपी से देशी कट्टा व जिंदा कारतूस जब्त किया

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 24 नवम्बर 2025।
खमतराई पुलिस ने उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास देशी कट्टा लहराकर राहगीरों को भयभीत करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 24 नवम्बर को खमतराई थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक हाथ में बंदूक लेकर लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है।

सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शनि कुमार, पिता दुर्गेश कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी शीतला तालाब के पास, सरोरा, थाना उरला, रायपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1204/25, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

Share This Article