मोहन भागवत ने कहा, भारत हिंदू राष्ट्र है, हिंदू के बिना भारत और भारत के बिना हिंदू का कोई अस्तित्व नहीं

ग्वालियर ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है। हिंदू के बिना भारत और भारत के बिना हिंदू का कोई अस्तित्व नहीं है। जब-जब हिंदुओं में हिंदुत्व की भावना कमजोर हुई है तब-तब हम संख्या में कम हुए हैं और हमारा विखंडन भी हुआ है। इसलिए जरूरी है कि भारत की अखंडता को बनाए रखने के लिए हिंदुओं में हिंदुत्व की भावना प्रबल हो। डॉ भागवत आज यहां एक समाचार पत्र के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित इस समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि ग्वालियर के केदारधाम में 25 नवंबर से आरंभ हुए मध्य भारत प्रांत के स्वर साधक संगम (घोष शिविर) में शामिल होने के लिए डॉ भागवत शुक्रवार रात ग्वालियर पहुंचे थे। वे 28 नवंबर तक यहीं रहेंगे।

संघ प्रमुख ने इजरायल का उदाहरण देते हुए कहा कि यहूदियों का सांस्कृतिक इतिहास इजरायल से जुड़ा हुआ है। यहूदियों को भी वहां से अन्यत्र भू-भाग देने की इतिहास में कई कोशिशें हुईं लेकिन उन्होंने अपनी जमीन नहीं छोड़ी। यही वजह है दुनिया में यहूदियों का अस्तित्व आज भी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग मन और विचारों से जुड़े होते हैं। हमारे बीच संबंध बनाने के लिए व्यापार का होना जरूरी नहीं है। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच संबंधों पर कहा कि अमेरिका हमेशा से ही भारत से अपने रिश्ते सुदृढ़ करना चाहता है। लेकिन उनके संबंधों में व्यापारिक मूल्य अधिक होते हैं और वह अमेरिकियों के हित को सर्वोपरि रखते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है।

पाकिस्तान चाहता तो हिंदुस्तान नाम रख सकता था

संघ प्रमुख ने कहा भारत विभाजन के बाद पाकिस्तान चाहता तो वह अपने देश का नाम हिंदुस्तान रख सकता था। लेकिन उसे पता था कि जब भी हिंदुस्तान का नाम लिया जाएगा तो उस नाम से हिंदू और भारत को अलग नहीं कर पाएंगे। इसलिए उसने अपने देश का नाम पाकिस्तान नाम रखना उचित समझा। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। सीएम ने कहा कि अब ध्येयनिष्ठ और मूल्य आधारित पत्रकारिता का अस्तित्व ही रहेगा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, जयभान सिंह पवैया मौजूद थे।

संघ प्रमुख डा माेहन भागवत ने आज ग्वालियर में केदारपुर धाम में चार दिवसीय घाेष शिविर के अंतर्गत लगाई गई ऐतिहासिक प्रदर्शनी का अवलाेकन किया। इस दाैरान उन्हाेंने सभी वाघ यंत्राें काे भी देखा। इसके बाद वे आज शाम पांच बजे जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में स्थित अटल सभागार में आयाेजित एक समाचार पत्र के स्वर्ण जयंती समाराेह में शिरकत करेंगे। इस आयाेजन में शामिल हाेने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान भी आज शाम चार बजे विशेष विमान से ग्वालियर आएंगे। समाराेह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ संचालक डा माेहन भागवत का दृष्टिबाेध हाेगा।

संघ प्रमुख डा माेहन भागवत काे जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। इसके चलते आयाेजन स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बीते राेज संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना, आइजी अविनाश शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश हिंगणकर, कलेक्टर काैशलेंद्र विक्रम सिंह, एसपी अमित सांघी व निगमायुक्त ने अटल सभागार में तैयारियाें का जायजा लिया था। रविवार काे डा माेहन भागवत सराेद घर भी जाएंगे, इसके चलते अधिकारियाें ने सराेज घर का भी अवलाेकन किया है। सराेद घर के आसपास भी पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शहर में वीवीआइपी मूवमेंट काे देखते हुए सड़काें के साथ ही स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी दुरूस्त कर दी गई है।

राेका जाएगा ट्रैफिकः जेयू में कार्यक्रम के चलते शाम काे सिटी सेंटर क्षेत्र से गुजरने वाले लाेगाें काे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्याेंकि यूनिवर्सिटी के आसपास ट्रैफिक काे राेका जा सकता है।

शिविर के अंतिम दिन हाेगा संबाेधनः संघ प्रमुख डा माेहन भागवत 28 नवंबर तक ग्वालियर में ही रहेंगे। वे स्वर साधक संगम में शामिल हाेंगे और घाेष शिविर के अंतिम दिन उनका संबाेधन हाेगा।