संविधान दिवस पर आयुक्त ने निगम में किया संविधान प्रस्तावना उद्देशिका का पठन..

दुर्ग27 नवंबर (वेदांत समाचार)। नगर पालिक निगम में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर आयुक्त हरेश मंडावी ने निगम मुख्यालय में अधिकारी और कर्मचारियों को संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली।इस दौरान आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों से संविधान के प्रति अपनी निष्ठा,दायित्व का निर्वहन करने को कहा,उन्होंने भारतीय संविधान की विशेषताओं के बारे में भी बताया।संविधान दिवस के मौके पर संविधान की प्रस्तावना के तहत देश को संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष,लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के साथ ही राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्रित करने और बंधुता बढ़ाने की शपथ ली गई।इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता राजेश कुमार पांडेय, सहायक अभियंता आर.के.जैन, सहायक अभियंता जितेंद्र समैया,राजकमल बोरकर, जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, राजस्व अधिकारी नारायण यादव,मनोहर साहू, शरद रत्नाकर,छगन लाल साहू,चंदन मन्हारे,रवि कुमार मिश्रा,शुभम गोईर, शेखर वर्मा,सत्यनारायण शर्मा,ईश्वर वर्मा, हेमलता वर्मा, वंदना श्रीवास्तव,श्रीमती नीलम कसार,राजेन्द्र मिश्रा,कोमल यादव,राजू चंद्राकर के अलावा समस्त निगम कर्मचारी मौजूद थे।