Vedant Samachar

सीधे 5 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के रेट में भी बड़ा बदलाव, बाइक-कार वालों के अच्छे दिन की हो गई शुरुआत

Vedant Samachar
1 Min Read

नई दिल्ली,18नवंबर : ताबड़तोड़ महंगाई की मार झेल रही जनता को सरकार ने बड़ी राहत दी है। दरअसल सरकार ने पेट्रोल—डीजल के दाम में बड़ा बदलाव किया है, जिसके बाद कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। नए जारी रेट के अनुसार सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपए की कटौती करने का फैसला किया है। वहीं, डीजल के रेट में 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। नए रेट 1 नवंबर 2025 से पूरे देश में लागू कर दिए गए हैं।

ईंधन के दाम में बड़ा बदलाव

जारी अधिसूचना के अनुसार श्रीलंका की सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए कटौती की है, जिसके बाद रेट 294 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल के रेट में 5 रुपए बढ़ोतरी किए जाने के बाद दाम 318 रुपए लीटर हो गया है। सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के इस फैसले के बाद जहां एक ओर आम जनता को महंगाई से राहत मिल रही है तो दूसरी ओर बड़े वाहनों मालिकों को एक बार फिर महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी।

ईंधन का प्रकारबदलाव (प्रति लीटर)नया मूल्य (प्रति लीटर)
पेट्रोल (ऑक्टेन 92)₹5 की कटौती₹294
डीजल (सुपर डीजल)₹5 की बढ़ोतरी₹318
Share This Article