महिला डॉक्टर ने दोस्तों को लगा दिया घोड़े वाला इंजेक्शन, ऐसी हो गई हालत

एक महिला डॉक्टर ने अपने दोस्तों से तंग आकर ऐसा प्लान बनाया कि दोस्तों की जान आफत में पड़ गई। हुआ यह कि महिला और उनके दोस्तों ने एक दिन नशा करने का प्लान बनाया। मजाक-मजाक में वह नशे की पार्टी उस लेवल पर पहुंच गई जिसका अंदाजा उनमें से किसी को नहीं था। पार्टी के ही दौरान महिला डॉक्टर अपने दोस्तों से इतना तंग आ गई कि उसने अपने ही दोस्तों को घोड़े वाला इंजेक्शन लगा दिया।

दरअसल, यह घटना ऑस्ट्रेलिया की है। ‘डेली मेल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम कैथरीन मैक्गुइगैन है और यह एक पशुचिकित्सक हैं। वो मुर्रे वेट्रिनेरी सर्विसेज में काम करती हैं। हालांकि इस घटना के बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह सब तब हुआ जब एक दिन महिला और उसके दोस्तों की पार्टी करने का मन बनाया।

महिला अपने अस्पताल से केटामाइन नाम के इंजेक्शन की एक शीशी साथ में ले आई थी और किसी को बताया नहीं था। केटामाइन एक प्रकार का ट्रैंक्युलाइजर होता है जो घोड़ों और उन्य बड़े जानवरों को लगाया जाता है जिससे उन्हें शांत किया जा सके। इंसानों को लगाने से ये इंजेक्शन वही काम करता है जो ड्रग्स का काफी ज्यादा नशा करने के बाद इंसान के साथ होता है।

फिर पार्टी के दौरान महिला ने यही ट्रैंक्युलाइजर इंजेक्शन में भरकर अपने दोस्तों को लगा दिया। इसके बाद दोस्तों की हालत ऐसे हो गई जैसे उन्होंने कुछ किया ही नहीं, एकदम सुन्न और शांत पड़ गए। जब इस पूरी घटना का खुलासा हुआ तो इसकी जानकारी महिला के अस्पताल तक भी पहुंच गई। डॉक्टर होने के नाते महिला के पास केटामाइन रखने का अधिकार तो था मगर वो उसे इंसानों पर इस्तेमाल नहीं कर सकती थीं।

रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि जांच के बाद महिला को दोषी पाया गया और उस पर दो लाख से ज्यादा रुपये का जुर्माना ठोक दिया है। इतना ही नहीं महिला के डॉक्टरी का लाइसेंस भी छीन लिया गया है।