प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने चौपाटी में लगाई झाड़ू

जांजगीर चाम्पा 24 नवम्बर (वेदांत समाचार)। प्रदेश व्यापी जनजागरण पदयात्रा के तहत शिवरीनारायण पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मंगलवार को रात्रि विश्राम रेस्ट हाउस में करने के बाद दूसरे दिन बुधवार की सुबह प्रभात फेरी में शामिल हुए। इसके बाद वे मेला मैदान पहुंचे जहां उन्होंने क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ियों को देखा तो अपने आपको रोक नहीं पाए और बल्ला लेकर मैदान पर उतर गए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। इसके बाद उन्होंने महानदी के किनारे चौपाटी में स्वच्छता अभियान चलाया।

झाड़ू लेकर कांग्रेसियों के साथ मिलकर चौपाटी की सफाई की। उन्होंने भगवान शिवरीनारायण की पूजा अर्चना के प्रदेश की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजनी तिवारी, उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, रवि भारद्वाज, ब्लाक अध्यक्ष शत्रुहन दास महंत, पार्षद मनोज तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रदेश व्यापी जनजागरण अभियान के तहत दो दिवसीय जांजगीर चांपा प्रवास पर है। अध्यक्ष मारकाम यहा विविध कार्यक्र्रमों में शामिल होने के साथ दिनों दिन बड रही महंगाई के खिलाफ लोगों से संपर्क कर रहे हैं। लोगों को बता रहे हैं कि किस तरह केंद की गलत नीतियों के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा हैंं केंद्र की ग​लत नीति से ​​थोपी गई महंगाई के कारण लोगों का जीना मु​श्किल हो गया है।

प्रदेश कांग्रेस की जनजाागरूकता पदयात्रा कार्यक्रम को लोगों का व्यापक समथ्रन मिल रहा है। अपने बीच प्रदेश स्तरीय नेता को पाकर पाटी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में उत्साह है।