Vedant Samachar

टैरिफ को लेकर ट्रंप का यू-टर्न; फल, जूस, चाय और मसालों से टैरिफ हटाया…

Vedant Samachar
1 Min Read

न्यूयॉर्क,16नवंबर : टैरिफ बम फोड़कर दुनियाभर में बवाल मचाने वाले अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब यू-टर्न ले लिया है। दरअसल, अमरीकी राष्ट्रपति ने खाद्य आयात पर शुल्क में कटौती की है। आइए जानते हैं कि इससे भारत पर क्या असर होगा। ट्रंप का यह फैसला महंगाई को नियंत्रित करने और आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है।

इससे भारत को भी फायदा होने वाला है। व्हाइट हाऊस ने घोषणा की कि उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के फल और जूस, चाय और मसाले उन आयातों में शामिल हैं जिन पर पारस्परिक शुल्क नहीं लगेगा। व्हाइट हाऊस फैक्टशीट में कॉफी और चाय, कोको, संतरे, टमाटर और बीफ का भी जिक्र किया गया। इससे पहले, ट्रंप ने महंगाई को नियंत्रित करने के लिए पहले जैनेरिक दवाओं से टैरिफ हटा दिया था। ट्रंप के इस फैसले से भारत को काफी लाभ पहुंचा।

भारत अमरीका में निर्धारित 47 प्रतिशत जैनेरिक दवाओं की आपूर्ति करता है। खाद्य उत्पादों की कीमतों में कुछ वृद्धि हाई टैरिफ की वजह से हुई, जिसकी वजह से इसका सीधा असर आयातकों और खुदरा विक्रेताओं के जरिए आम जनता की जेब पर देखने को मिला।

Share This Article