Vedant Samachar

Accident News: बड़ा हादसा, डूबने से 4 पुलिसकर्मियों की मौत, मचा हड़कंप…

Vedant Samachar
2 Min Read

रांची ,15नवंबर : झारखंड की राजधानी रांची में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के हटिया डैम में 4 पुलिसकर्मी डूब गए, जिनमें से तीन का शव बरामद किया गया है। एक पुलिसकर्मी का पता नहीं लग पाया है। मिली जानकारी के अनुसार, चारों पुलिसकर्मी कार से कहीं जा रहे थे, इस दौरान कार अनियंत्रित होकर डैम में जा गिरी और चारों डूब गए।

घटना हटिया डैम पर घटी है। शनिवार सुबह चार पुलिसकर्मी कार से जा रहे थे। जब उनकी कार हटिया डैम के पास पहुंची तो अनियंत्रित हो गई और डैम में जा गिरी। यहां डैम में डूबने के बाद जब तलाश की गई तो 3 पुलिसकर्मियों के शव बरामद हुए। चौथे पुलिसकर्मी की भी मौत की आशंका है। हालांकि, अभी तक चौथे पुलिसकर्मी का शव बरामद नहीं किया गया है।

मिला जानकारी के अनुसार, चारों पुलिसकर्मियों में दो न्यायिक अधिकारी के बॉडीगार्ड थे और एक सरकारी ड्राइवर भी था। डैम में गाड़ी डूबने से सभी की मौत हुई है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान उपेंद्र कुमार और रॉबिन कुजू के रूप में हुई है। इस घटना के बाद तलाशी के दौरान गोताखों ने 2 हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

Share This Article