[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

जयपुर हवाई अड्डे पर टला बड़ा हादसा, ATC से मिले गलत निर्देश से हुए चूक

जयपुर हवाई अड्डे पर टला बड़ा हादसा, ATC से मिले गलत निर्देश से हुए चूक

जयपुर,15नवंबर । जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे एक नॉन शेडयूल्ड विमान (गैर अनुसूचित उड़ान) सीएस-जीएलई रनवे पर जाने के दौरान गलत टैक्सी वे पर मोड़ दिया गया।

बताया जा रहा है कि ऐसा एयर ट्रैफिक कंट्रोल से गलत दिशा निर्देश मिलने के चलते हुआ। फॉलो मी टैक्सी नहीं होने के कारण विमान कुछ देर वहीं खड़ा रहा।

बाद में एटीसी को गलती का अहसास हुआ और फॉलो मी टैक्सी को भेज कर विमान को दोबारा सही टैक्सी वे पर लगाया गया। इसके बाद विमान को रनवे तक सुरक्षित पहुंचाया गया और फ्लाइट ने सामान्य प्रक्रिया के तहत टेकआफ किया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान गलत टैक्सी वे पर पहुंचने के समय दूसरी फ्लाइट की आवाजाही नहीं थी। ऐसे में अगर वे यदि कोई दूसरे विमान की आवाजाही होती तो कोई हादसा हो सकता है।

[metaslider id="133"]

Vedant Samachar