Vedant Samachar

Accident News: ट्रक ने बाइक सवार को कुचला युवक की मौत, 20 लाख मुआवजे की मांग, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम

Vedant Samachar
2 Min Read

जांजगीर-चांपा,14नवंबर (वेदांत समाचार) । छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। मुआवजे की मांग लेकर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।

घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान निकेश टंडन (22) के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजन 20 लाख मुआवजे और भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री नियम लागू करने की मांग लेकर चक्काजाम कर दिया। आश्वासन के बाद परिजनों चक्काजाम खत्म किया।

जानकारी के मुताबिक, निकेश टंडन अपनी बाइक पर एक युवती के साथ जा रहा था। गुरुवार शाम करीब 5 बजे ग्राम खिसोरा के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में युवती को पैर में चोटें आईं, जबकि निकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। जबकि हादसे में बाइक सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग घायलों को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान निकेश की मौत हो गई। जबकि युवती का इलाज जारी है। निकेश की मौत के बाद शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर करीब पांच घंटे तक चक्काजाम किया।

सूचना मिलते ही राजस्व अधिकारी और थाना प्रभारी भास्कर शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। लेकिन परिजनों ने अपनी मांगें दोहराई। हालांकि, आश्वासन के बाद उन्होंने प्रदर्शन खत्म किया।

Share This Article