‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी, सूर्खियां की जिनकी होती नहीं कम, यह भी देखिए

21 नवंबर (वेदांत समाचार)। तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बीते 13 साल से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। शो इतना पॉपुलर है कि इसके सारे किरदार भी लोगों को असली से लगने लगे हैं। TMKOC की ‘बबीता जी’ के पीछे सिर्फ जेठालाल ही नहीं बल्कि उनके फैंस भी दीवाने हैं। अब बबीता जी यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

बादशाह के गाने पर थिरकीं बबीता जी

यह तो सब जानते हैं कि एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) सोशल मीडिया लवर हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर करती हैं जिसे देख फैंस तारीफ करते नहीं थकते। अब मुनमुन दत्ता का एक वीडियो ट्रेंड कर रहा है। इसमें वह अपना जबरदस्त डांस दिखाकर लोगों का दिल जीत रही हैं।

बादशाह के जुगनु पर बबीता जी की अदाएं

इस वीडियो में मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) बादशाह के सुपरहिट गाने ‘जुगनु’ (Badshah song Jugnu) पर मूव्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं। तारीफ की बात यह है कि इस डांस के सिग्नेचर स्टेप को को काफी टफ माना जा रहा है, लेकिन मुनमुन ने इसे काफी आराम से परफेक्शन के साथ करके दिखाया है।