भतीजी की शादी में बिलासपुर आया था युवक, पड़ोसी ने मार दिया चाकू

बिलासपुर 21 नवम्बर (वेदांत समाचार)।  भतीजी की शादी में शामिल होने पथरिया से आए युवक पर पड़ोस में रहने वाले ने चाकू से वार कर दिया। हमले में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर हमलावर युवक की तलाश कर रही है।

मुंगेली जिले के पथरिया में रहने वाले अनिल यादव (41) ड्राइवर हैं। शनिवार को उनकी भतीजी की सरकंडा के बंधवापारा में शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए वे परिवार के साथ आए थे। रात 12 बजे खाना खाने के बाद वे अकेले घर जाने के लिए बाहर निकले। उनकी बाइक पास ही गली में खड़ी थी। वे बाइक निकाल रहे थे। इसी बीच बंधवापारा में रहने वाला संजू यादव वहां आ गया। गली में देखते ही युवक अनिल से गाली-गलौज करने लगा।

इसके बाद वह भाग निकला। आसपास के लोग जब तक वहां पहुंचते हमलावर गायब हो गया था। रिश्तेदारों ने हमलावर युवक की आसपास में तलाश की। वहीं, घायल को उपचार के लिए भेज दिया। अस्पताल में उपचार के बाद घायल ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश कर रही है।