अंबिकापुर को मिलेगा पांचवी बार स्वच्छता अवार्ड..

अंबिकापुर20 नवंबर (वेदांत समाचार)। । स्वच्छ सर्वेक्षण में एक बार फिर छोटे शहरों में अंबिकापुर नंबर वन बनने जा रहा है। शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली के विज्ञान भ्ावन में राष्ट्रपति सहित केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में शहर के महापौर डा. अजय तिर्की व नगर निगम आयुक्त प्रभ्ााकर पांडेय को स्वच्छता का अवार्ड मिलने जा रहा है। महापौर और आयुक्त दिल्ली पहुंच गए हैं। पांचवीं बार अंबिकापुर शहर एक लाख से तीन लाख की आबादी वाले शहरों में फिर नंबर वन बनने जा रहा है। 2017 में पहली बार अंबिकापुर को छोटे शहरों की कैटेगरी में सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड मिलना शुरू हुआ था जो अब तक बरकरार है और इस बार भ्ाी पूरी उम्मीद है कि छोटे शहरों में अंबिकापुर सभ्ाी को पीछे छोड़ेगा।

हर बार स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए भ्ाारत सरकार के क्वालिटी कौसिल आफ इंडिया की टीम यहां आती है। हर बार लोगों को इसकी जानकारी लग जाती है पर इस बार किसी को भ्ानक तक नहीं लगी। टीम के वापस लौटने के बाद अंबिकापुर के महापौर व आयुक्त के नाम सुडा से पत्र आया है जिसमें विज्ञान भ्ावन दिल्ली में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया है। इस दिन अंबिकापुर को एक बार फिर बड़ा सम्मान स्वच्छता के क्षेत्र में मिलने जा रहा है। अब तक लगातार चार बार वर्ष 2017, वर्ष 2018 वर्ष 2019 में व 2020 में एक लाख से तीन लाख की आबादी वाले छोटे शहरों में अंबिकापुर सिरमौर रहा है। गत वर्ष के सर्वेक्षण में तो अंबिकापुर नगर निगम को फाइव स्टार रेटिंग भ्ाी मिल चुका है। ओडीएफ प्लस प्लस भ्ाी इस शहर को मिल चुका है। अंबिकापुर का दावा पांचवी बार काफी मजबूत है।



स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव गदगद-

स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव जो अंबिकापुर शहर के विधायक हैं। उन्हें जानकारी मिली कि अंबिकापुर के महापौर और आयुक्त को एक बार फिर अवार्ड के लिए दिल्ली बुलाया गया है तो उन्होंने इसे अंबिकापुर के लिए गर्व का विषय कहा। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर शहर के लिए यह नया प्रयोग था जिसको लेकर असमंजस की स्थिति थी, पर आज अंबिकापुर अन्य शहरों के लिए सफाई का माडल बन गया है। निश्चित रूप से यदि पांचवी बार अंबिकापुर शहर को छोटे शहरों की कैटगरी में अव्वल स्थान मिलता है तो शहर के हर नागरिक के लिए गर्व का विषय होगा।