पानी मांगने के बहाने 15 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास,किसी को बताने पर मारने की धमकी देकर भागा..

राजस्थान 19 नवंबर (वेदांत समाचार)। मजदूर ने पानी मांगने के बहाने 15 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। नाबालिग की सहेली के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।

महिला पुलिस थाना अधिकारी सतपाल विश्नोई ने बताया कि पीड़िता के घर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। कई मजदूर काम पर लगे हुए है। 17 नवंबर को माता-पिता बाहर गए हुए थे। इस दौरान मजदूर कालू निवासी महनसर ने 15 साल की नाबालिग से पानी मांगा। नाबालिग मजदूर को पानी गिलास देने गई। मौका देखकर आरोपी ने कमरे का दरवाजा बंद कर छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। अचानक घर पर नाबालिग की सहेली आ गई। दरवाजा खटखटाने ने आरोपी मजदूर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

नाबालिग ने आपबीती अपनी भाभी को बताई। दूसरे दिन परिवार के लोगों ने मजदूर को बात करने के लिए घर पर बुलाया,मगर वह नहीं आया। मामले में नाबालिग के पिता ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पोक्सो की धारा में मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर जगह-जगह दबिश दी गई।