श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख समुदाय द्वारा शहर मे निकाली गई नगर कीर्तन यात्रा

कोरबा,18 नवम्बर (वेदांत समाचार)। धन-धन श्री गुरु नानक देव जी के 552वे. प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख समुदाय द्वारा शहर मे नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमे हिन्दु क्रांति सेना,कोरबा द्वारा शारदा विहार चौक मे रैली का स्वागत किया गया जिसमे मुख्य रूप से हिन्दु क्रांति सेना के अध्यक्ष राहुल चौधरी, अमर मेहरा, रोहित असरानी, राहुल गुरुंग, प्रज्वल राठौर, अनुज यादव ,सारांश शर्मा,प्रकाश,अजय सोनी,हरीश राव पंकज शर्मा, विनय व अन्य सभी संगठन के मुख्य लोग शामिल थे।