नई दिल्ली, 04 मई : पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का खिताब जीतने के बाद बाबर आजम अब कहां खेलने वाले हैं? हैरानी की बात ये रही कि उस देश के लिए पाकिस्तान से रवाना होने की उनमें इतनी बेताबी दिखी कि उन्होंने PSL चैंपियन बनने का जश्न भी ढंग से मनाना जरूरी नहीं समझा. बाबर आजम ने अपने अगले प्लान का खुलासा पेशावर जाल्मी को PSL 2026 का चैंपियन बनाने के बाद किए प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया.
बाबर आजम को खिलाड़ियों ने कंधे पर बिठाकर घुमाया
बाबर आजम की कप्तानी में पेशावर जाल्मी ने PSL 2026 का खिताब जीता. ये बतौर कप्तान बाबर आजम का पहला PSL खिताब भी है. फाइनल में हैदराबाद किंग्समेन को 5 विकेट से हराते हुए बाबर आजम और उनकी जाल्मी टीम ने ट्रॉफी उठाई. पेशावर जाल्मी ने 9 साल के लंबे इंतजार के बाद फिर से ट्रॉफी उठाई तो उसके खिलाड़ियों ने अपने कप्तान बाबर आजम को कंधे पर उठा लिया और ग्राउंड के चक्कर लगाए.
PSL 2026 का जश्न नहीं, इस देश खेलने गए बाबर आजम
लेकिन, बाबर आजम का जश्न फिलहाल लाहौर के ग्राउंड तक ही सीमित रहा, जहां PSL 2026 का फाइनल खेला गया. इसके आगे के लिए उन्होंने अपना कुछ और ही प्लान बताया है. PSL चैंपियन बनने के बाद किए प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर आजम से पूछा गया कि क्या वो ट्रॉफी लेकर पेशावर के लोगों के बीच जाएंगे? इसके जवाब में उन्होंने साफ इनकार कर दिया.
पाकिस्तान से बांग्लादेश हुए रवाना
बाबर आजम ने कहा कि उनकी बांग्लादेश की फ्लाइट है इसलिए जीत को सेलिब्रेट करने का ज्यादा टाइम नहीं है. बाबर ने बताया कि उन्होंने इस बारे में फ्रेंचाइजी मालिक से बात कर ली है. उम्मीद है बांग्लादेश में टेस्ट सीरीज के बाद हम इस जीत को सेलिब्रेट करेंगे.
पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट की सीरीज
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 8 मई से हो रही है. बांग्लादेश दौरे पर पाकिस्तान को 2 टेस्ट खेलने हैं. पहला टेस्ट 8 से 12 मई के बीच है. जबकि दूसरा टेस्ट 16 से 20 मई के बीच खेला जाएगा.
